अमित शाह का दावा- ‘तीन सालों में मोदी सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं’

रांची। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आज यहां कहा कि बीते पंद्रह साल में महंगाई सबसे नीचे है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया मान रही है कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। अमित शाह तीन दिन की यात्रा पर झारखंड आए हुए हैं।

शाह ने कहा कि वर्ष 2022 तक देश के हर गांव में बिजली पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से 14 हज़ार गांवों में बिजली पहुंचाई गई है। अमित शाह ने कहा कि उनकी सरकार पर तीन साल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है।

बीजेपी अध्यक्ष तीन दिन की यात्रा पपर झारखंड आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि मंहगई पिछले 15 सालों में सबसे कम हुई है। उन्होंने कहा कि आज देश की अर्थ-व्यवस्था में तेज़ी आई है और शेयर बाज़ार ऊंचाई पर है।