अमेरिका में रहने वाली 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा

टाइम मैजगीन की 100 सबसे ज्यादा प्रभावशाली शख्सियतों की सूची में शुमार होने के बाद फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की गिनती अब अमेरिका में रहने वाले सबसे प्रभावशाली एशियाई लोगों में भी हो गई है। अमेरिकी संस्कृति पर असर डालने वाले एशिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र के लोगों की ये दूसरी सूची गोल्ड हाउस ने जारी की है।

View this post on Instagram

💎✨💎✨

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा के भारतीय फिल्मों से दूर होने और अमेरिकी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सक्रिय होने के बाद से उनकी ब्रांड वैल्यू विदेश में लगातार बढ़ती रही है।

पहले उनका नाम टाइम मैगजीन की सौ प्रभावशाली शख्सियतों की सूची में शामिल हुआ। फिर वह वैराइटी मैगजीन की प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल हुईं। पीपल मैगजीन की विश्व की सबसे प्रभावशाली 25 महिलाओं की सूची में भी प्रियंका को जगह मिल चुकी है।

अब गोल्ड हाउस की तरफ से जारी प्रभावशाली एशियाई और प्रशांत महासागर क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों की सूची उस समय जारी हुई है जब अमेरिका में एशियाई और अमेरिकी सभ्यता के सम्मान का महीना, एशियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ शुरू होने जा रहा है।

इस सूची में मीडिया और एंटरटेनमेंट के अलावा कारोबार, टेक्नोलॉजी, सामाजिक सक्रियता और सियासत से जुड़े लोग शामिल हैं। प्रियंका के अलावा जो मशहूर लोग इस सूची में शामिल हैं, उनमें सैंड्रा ओ, कोरियाई बैंड बीटीएस, सेलेब्रिटी शेफ सामिन नुसरत, ओलंपिक खिलाड़ी नैथन चेन, डब्लूएमई की टेरेसा किंग लोव, अमेजन स्टूडियोज के टेलीविजन हेड अल्बर्ट चेंग और सीनेटर कमला हैरिस शामिल हैं।