कांग्रेस, जेएमएम और जेवीएम के साथ मिलकर झारखंड में लालू प्रसाद कर सकते हैं महागठबंधन

रांची। बिहार में कामयाबी के बाद कांग्रेस को रखकर झारखंड में भी महागठबंधन के संकेत मिल रहे हैं। आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव शुक्रवार को रांची में चारा घोटाला मामले में कोर्ट में पेश होने आए थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, आरजेडी, जेएमएम और जेेवीएम (पी) के गठबंधन की प्रक्रिया लगभग 99 फीसदी पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि केवल कुछ मुद्दे हैं, जिन्हें हल किया जाना बाकि है। यह गठबंधन राज्य से बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखाएगा।

इस मौके पर उन्होंने एनडीए सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने आम आदमी के आंसू निकाल दिया और इससे कॉरपोरेट हाउस के लोगों को फायदा हुआ।

उन्होंने अपने ब्लैक मनी को व्हाइट में बदल लिया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से लोगों को बहुत तकलीफ हुई है।