झारखंड में कांग्रेस को बड़ी कामयाबी, इस बड़ी पार्टी का हुआ विलय!

कांग्रेस ने गुरुवार को ऐलान किया था कि मधु कोड़ा और उनकी पत्नी गीता कोड़ा विधिवत पार्टी में शामिल हो गए हैं। वहीं, मधु कोड़ा का भी बयान आया था कि वह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। साथ ही उनकी पार्टी जय भारत समानता पार्टी का विलय कांग्रेस में हो गया है, लेकिन इस पर अब झारखंड मेें नई राजनीतिक करवट देेखने को मिली है।

मधु कोड़ा और उनकी पत्नी गीता कोड़ा के गुरुवार को कांग्रेस में शामिल होने की खबर आई। यह भी बताया गया कि मधु कोड़ा की पार्टी जय भारत समानता पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया है। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने भी इसका ऐलान किया था।

हालांकि अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा है कि मधु कोड़ा पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि मधु कोड़ा की पार्टी जय भारत समानता पार्टी का विलय कांग्रेस में हो गया है। उनकी पत्नी गीता कोड़ा भी कांग्रेस में विधिवत शामिल हो गई हैंं, लेकिन मधु कोड़ा पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं।