दिल्ली- फौजी की पत्नी से रेप, आरोपी अरेस्ट

नई दिल्ली
दिल्ली कैंट  के एक जवान द्वारा फौजी दोस्त की पत्नी के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। रविवार की इस घटना के संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, घटना की जानकारी मिलने पर जवान ने अपने दोस्त पर फरसे से हमला किया। जानलेवा हमला करने के आरोप में उसपर भी केस दर्ज कर लिया गया है।

दरअसल, दोनों अपने एक और फौजी दोस्त को रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे, जो तमिलनाडु जा रहा था। रेप आरोपी रेलवे स्टेशन से जल्दी घर आ गया था, जबकि पीड़ित महिला का पति देर से घर लौटा।

फायदा उठाकर आरोपी ने कथित रूप से दोस्त की पत्नी से रेप किया। पीड़ित महिला का पति घर आया तो उन्होंने आपबीती बताई। गुस्साए फौजी ने फरसे से आरोपी पर हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एक को रेप के आरोप में, दूसरे को उसपर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।