दुनिया भर में 13.95% हैं हिन्दू, भारत में अपना अस्तित्व बचाने में जुटी है ये धर्म

नई दिल्ली : दुनिया की आबादी लगभग 7 अरब से ज्यादा है जिसमें से 2.2 अरब ईसाई और 1.6 मुसलमान हैं और लगभग इतने ही बौद्ध। पूरी दुनिया में ईसाई, मुस्लिम, यहूदी और  बौद्ध राष्ट्र अस्तित्व में हैं। उक्त धर्मों की छत्रछाया में कई जगहों पर अल्पसंख्‍यक अपना अस्तित्व खो चुके हैं या खो रहे हैं तो कुछ जगहों पर उनके अस्तित्व को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा भी ऐसे कई और धर्म है जो अपनी वजूद की लड़ाई लड़ रही है आइये जानते हैं हिन्दू धर्म के वजूद के बारे में.

एक जानकारी के मुताबिक पूरी दुनिया में अब मात्र 13.95 प्रतिशत हिन्दू ही बचे हैं। नेपाल कभी एक हिन्दू राष्ट्र हुआ करता था लेकिन वामपंथ के वर्चस्व के बाद अब वह भी धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है।

कभी दुनिया के आधे हिस्से पर हिन्दुओं का शासन हुआ करता था, लेकिन आज कहीं भी उनका शासन नहीं है। अब वे एक ऐसे देश में रहते हैं, जहां के कई हिस्सों से ही उन्हें बेदखल किए जाने का क्रम जारी है, साथ ही उन्हीं के उप संप्रदायों को गैर-हिन्दू घोषित कर उन्हें आपस में बांटे जाने का काम भी जारी है। अब भारत में भी यह जाति कई क्षेत्रों में अपना अस्तित्व बचाने में लगी हुई है।