धार्मिक स्थल को लेकर दो गुटों में विवाद, पुलिस ने किया लाठीचार्ज!

कोलगरमा में धार्मिक स्थल को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया है। दोनों गुट अपनी मांग पर अड़े हैं। अपनी मांग को लेकर पहले गुट ने धरना दिया। दो दिनों से दूसरा गुट भी धरना पर बैठा है।

विवाद तब और बढ़ गया जब धरना दे रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। आधी रात को पुलिस ने उन्हें घेर कर पीटा। इस लाठीचार्ज में कई महिलाएं घायल हो गयी। घायल महिलाओं को पुलिस ने सदर अस्पताल लेकर मुख्य गेट के पास छोड़ दिया।

ईलाज के लिए महिलाएं परेशान थीं लेकिन सुबह आठ बजे तक डॉक्टर ना होने के कारण इनका इलाज नहीं हो पाया।घटना के बाद जिला मुख्यालय में अफरा तफरी का माहौल है। कई महिलाओं ने दर्द से छटपटाते हुए अस्पताल की फर्श पर रात गुजार दी।

परिजन ईलाज के लिए परेशान होते रहे। 8 बजे के बाद डॉक्टर आये तो महिलाओं का ईलाज शुरू हो पाया। इस घटना के बाद कोडरमा थाना प्रभारी के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश भरा है। ग्रामीण थाना प्रभारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।