पाकिस्तान ने 30 हिन्दुस्तानी मछुआरों को गिरफ़्तार किया

पोरबंदर: गुजरात में अरब सागर की अंतरराष्ट्रीय समुंद्री सरहद से पाकिस्तानी नौसेना ने पोरबंदर की छः कश्ती के साथ 30 से ज़्यादा हिन्दुस्तानी मछुआरों को गिरफ़्तार किया है।

नेशनल फ़ीशरमैन फ़ोर्म के सेक्रेटरी मनीष लू धारी ने सोमवार‌ के दिन‌ यू एन आई को बताया कि र‌विवार की रात समुंद्र में अंतरराष्ट्रीय समुंद्री सरहद में 30 से ज्यादा मछुआरे मछली पकड़ रहे थे इसी दौरान पाकिस्तान नौसेना ने पोरबंदर के 30 से ज्यादा हिन्दुस्तानी मछुआरों को गिरफ़्तार कर लिया और उनकी छः कश्तीयों को भी ज़ब्त कर लिया। इस से मछुआरों में सख़्त ग़ुस्सा है।