बीजेपी ने आज़म खान के साथ बड़ी साजिश की है- मायावती

लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त देने की खातिर बने गठबंधन ने आज रामपुर में जोरदार हुंकार भरी। यहां पर गठबंधन के प्रत्याशी मोहम्मद आजम खान के पक्ष में बसपा अध्यक्ष मायावती के साथ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी आजम खान के साथ मंच पर थे।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, मायावती ने कहा कि भाजपा ने आजम खान के साथ बड़ी साजिश की है। उन्होंने कहा कि यहां पर तो भीड़ देखकर लग रहा है कि अब भाजपा की साजिश सफल नहीं होगी।

आजम खान यहां से रिकार्ड वोट से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा से सिर्फ लोगों की भावना से खिलवाड़ किया है। आजम खान ने रामपुर का बड़ा विकास किया है। यहां से भाजपा की चौकीदारी चली जाएगी, भले ही भाजपा जितनी भी ताकत लगा ले।

उन्होंने कहा कि यहां भीड़ के जोश को देखकर लग रहा है भाजपा और आरएसएस को जवाब देने के लिए है। यहां से मोहमद आजम ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। भाजपा ने उनके खिलाफ बड़ी साजिश की है। मायावती ने कहा कि सिर्फ आजम खान ही नहीं मंच पर बैठे मुरादाबाद प्रत्याशी एसटी हसन और संभल से बर्क भी जीतेंगे।

बसपा मुखिया ने कहा कि आजादी के बाद देश सबसे ज्यादा राज कांग्रेस की रहा है। इसके बाद भाजपा को भी शासन करने का मौका मिला है। अब गठबंधन का नंबर है। कांग्रेस अपनी गलत नीतियों की वजह से सत्ता बाहर हुई है।

उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस व भाजपा के प्रलोभन भरे घोषणा पत्रों से सावधान रहे। कांग्रेस ने गरीबों को लुभाने के ‍लिए छह हज़ार रुपये देने की बात कही है उससे कुछ नही होगा। गरीबों को हम रुपये नहीं सरकारी और गैरसरकारी क्षेत्र में नॉकरी देगे।

जनता से कहा ‍कि भाजपा और कांग्रेस के बहकावे में नही आना है। हमारी पार्टी कहने में कम करने में ज्यादा यकीन करती है। भाजपा का पिछला घोषणा पत्र भी खोखला साबित हुआ है।

मायावती ने कहा कि भाजपा ने 100 दिन में कालाधन वापस लेकर 15 से 20 लाख रुपये देने बात कही थी। रामपुर में कितने पैसे और आवास मील। हमने काशीराम आवास दिए थे। भाजपा के लोग बाते तो बहुत करते है।

भाजपा के लोग जब वोट मांगे तो बीते पांच वर्षों का हिसाब मागो। केवल इन्होंने पुंजिपतियो को बढ़ाने और विदेश भेजने का काम किया है। सबका साथ सबका विकास केवल जुमला है। कांग्रेस भी ऐसे वादे कर रही है।

बसपा मुखिया ने कहा कि मोदी को सत्ता से बाहर करना है। जातिवादी, अहंकारी संकीर्ण मानशिकता वाली पार्टी को बाहर करना है। सर्वजन हिताय सर्वजन हिताय की नीति पर सरकार काम करेगी।

रामपुर की समस्याओं को दूर किया जाएगा। रामपुर से मोहम्मद आजम खान, मुरादाबाद से डॉ एसटी हसन और संभल से शफीकुर रहमान को जिताये। इनका चुनाव चिन्ह साइकिल है इनका ही बटन है।

बीजेपी के चौकीदार को यही से जवाब देना है। हर बूथ में जाकर वोट देना है, बुजुर्गो को जलपान कराए और वोट डालने जाए। बाकी किसी को जलपान न कराए।