भारत पर मेडल्स की बौछार, महिला रिले टीम को गोल्ड, पुरुष टीम ने जीता रजत

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2018 का आज 12वां दिन है। भारत के लिए 11वां दिन काफी शानदार रहा। भारत को एथलेटिक्स में दो गोल्ड मेडल और मिले भारतीय महिला हॉकी टीम ने कड़े मुकाबले में तीन बार की चैम्पियन चीन को 1-0 से हराकर 20 साल में पहली बार एशियाई खेलों के फाइनल में प्रवेश किया।

दुती चंद ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में भी रजत पदक जीतकर पीटी ऊषा जैसी एथलीटों की श्रेणी में अपना नाम लिखवाया, जिन्होंने एशियाई खेलों में एक से अधिक पदक जीते हैं।

इससे पहले 100 मीटर में भी रजत पदक जीतने वाली दुती ने 200 मीटर में 23.20 सेकेंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया।आज एथलेटिक्स का आखिरी दिन है। उम्मीद की जा रही है कि भारत को आज भी कई मेडल हासिल हो सकते हैं।