मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने दिल्ली की छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन पर किया संबोधित!

नई दिल्ली: नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् विद्यालयों की 300 बालिकाओं और उनकी महिला शिक्षकों को संबोधित करते हुए विश्व सुन्दरी-2017, मानुषी छिल्लर ने कहा कि किसी भी देश को किसी भी स्तर पर अपराजेय रहने और उन्नति की दिशा में आगे बढ़ने के लिए वहाॅं शिक्षा, समानता और सशक्तिकरण के तीनों तत्व परम-आवश्यक हैं।

मानुषी छिल्लर ने आज नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् द्वारा मिस वल्र्ड संगठन के सहयोग से आयोजित ‘ब्यूटी विद परपज’ मिशन के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में मिस वल्र्ड संगठन की अध्यक्ष, जुलिया मोरले के साथ कई अन्य विश्व सुन्दरियों ने भी भाग लिया।

इस अवसर पर मानुषी छिल्लर ने कहा कि रजोधर्म एक प्राकृतिक शारीरिक घटना है और यह किसी भी प्रकार से व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक स्तर पर कोई गंदगी, वर्जना या शर्म नही है। विश्व सुन्दरी ने इस अवसर पर छात्राओं को सेनेटरी पैड के इस्तेमाल की जानकारी देते हुए इसके बारे में खुलकर बातचीत की और कहा कि इसके बारे में जितनी ज्यादा खुल कर बात की जाएगी उतना ही महिलाएॅं अपने जीवन में व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वस्थता के प्रति जागरूक हो सकेगी।

मानुषी छिल्लर ने पर्यावरण अनुकूल सेनेटरी पैडस की वकालत करते हुए बताया कि जूट से बने सेनेटरी पैड इसका एक उपयुक्त उपाय है। उन्होंने कहा कि जूट भारत में ही नहीं पूरे विश्व में आसानी से उपलब्ध है और यह प्राकृतिक तंतुओं से बना होता है, जो पर्यावरण के लिए किसी भी प्रकार से हानिकारक नही है।

बालिकाओं के प्रति सामाजिक मानसिकता में परिवर्तन के महत्व को रेखांकित करते हुए सुश्री मानुषी छिल्लर ने कहा कि यह आज के समय की यह मांग है कि खुशी के संदेशों को फैलाया जाए साथ-साथ किसी उद्देश्य के लिए ऐसा सदभावपूर्ण जीवन व्यतीत किया जाए, जिसमें कोई भी छुपा हुआ उद्देश्य नहीं हो। बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए विश्व सुन्दरी ने कहा कि रजोधर्म की स्वच्छता और उससे स्वस्थता से संबंधित संदेश को एक दूसरे मित्रों को साझा करने से यह संदेश सारे समाज में प्रसारित होने लगेगा।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् के अध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि यह न केवल पालिका परिषद् के लिए गर्व का विषय है अपितु सम्पूर्ण नई दिल्ली के लिए भी गर्व का विषय होना चाहिए कि विश्व की अनेक सुन्दरियाॅं मानव कल्याण के उद्देश्य से एक ही मंच पर यहाॅं उपस्थित हुई हैं। नई दिल्ली, देश का हदय स्थल होने के साथ-साथ भारत सरकार का प्रमुख प्रशासनिक, न्यायिक और विधायी स्थल भी है। इसमे कोई संदेह नही है कि यदि यहाॅं से कोई संदेश दिया जाए तो वह देश ही नही विदेशों के कोने-कोने पर पहुॅंच जाएगा। यदि आज का यह क्रन्तिकारी संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुॅंचता है तो समाज में फैली हुई रजोधर्म से संबंधित भ्रान्तियाॅं और उससे जुड़ी हुई शर्म को मिटाने में सहायता मिलेगी। पालिका परिषद् सदस्य, डाॅं अनिता आर्या ने इस अवसर पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस कार्यक्रम में भारत की विश्व सुन्दरी मानुषी छिल्लर के अलावा विश्व सुन्दरी-2016- सटेफिनी डेल वेली, विश्व सुन्दरी (यूरोप) जयना हिल (इगलैंड), विश्व सुन्दरी अमेरिका – अलमा एंड्रीया मिजा कारिमोना (मैकसिको), विश्व सुन्दरी अफ्रीका- मगलिनी जीरूतो (केन्या), विश्व सुन्दरी एशिया – हा इयून किम (कोरिया), विश्व सुन्दरी केरेबियन – सोलागी जोनश्न सिनक्लेयर (जेमिका) और विश्व सुन्दरी (ओशेनिया) – एनी डायना ईवानस (न्यूजीलेंड) उपस्थित थी।