यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन ने शाहरुख़ खान को किया सम्मानित, दिया डॉक्टरेट की उपाधि!

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को द यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन ने डॉक्टरेट की उपाधि दी है। शाहरुख खान को ये डिग्री फ़िलांथ्रोपी विषय में मिली है। शाहरुख खान ने यह तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

इससे पहले शाहरुख को द यूनिवर्सिटी ऑफ़ बेडफोर्डशायर और द यूनिवर्सिटी ऑफ़ एडिनबर्ग से मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी मिली है। गुरुवार को 350 स्टूडेंट के बीच में शाहरुख को यह उपाधि दी गई।

शाहरुख खान ने डिग्री लेते हुए तस्वीर पोस्ट की है, और यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ को शुक्रिया कहा है।