रोहिंग्या मुसलमानों को केंद्र सरकार दे संरक्षण- लालू प्रसाद यादव

रांची। आरजेडी के मुखिया और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने रोहिंग्या मुसलमानों को संरक्षण देने की मांग की। लालू प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है रोहिंग्या मुसलमानों को देश में रहने दिया जाए। इससे पहले कई मुस्लिम नेता रोहिंग्या मसले को उठा चुके हैं।

मालूम हो कि भारत में 40 हजार रोहिंग्या मुसलमान रहते हैं, जिनको केंद्र सरकार ने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। 25 अगस्त को म्यांमार में सुरक्षा बलों की 30 चौकियों में रोहिंग्या आतंकियों ने हमला कर दिया था, जिसके बाद से उनके खिलाफ सैन्य अभियान चलाया जा रहा है।

इसके चलते भारी संख्या में रोहिंग्या म्यांमार से भाग रहे हैं। रोहिंग्या संकट के चलते म्यांमार को दुनिया भर में आलोचना झेलनी पड़ रही है। वहीं, लालू यादव बृहस्पतिवार को भी सीबीआई कोर्ट में पेश हुई थे, लेकिन राज्य के पूर्व महाधिवक्ता के निधन के कारण कोर्ट में होने वाली गवाही रोक दी गई।पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने रोहिंग्या मुसलमानों को देश में संरक्षण देने की बात कही है।