लोकसभा चुनाव : यूपी में सात चरणों में होंगे चुनाव, 23 मई को होगी मतगणना

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होंगे लोकसभा के चुनाव। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। 23 मई को मतगणना होगी। उत्‍तर प्रदेश जनसंख्‍या के आधार पर देश का सबसे बड़ा राज्‍य है। राज्‍य में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं, जो देश में किसी एक राज्य में सबसे अधिक हैं। यही कारण है कि देश की राजनीति, खासकर केंद्र की सरकार के लिहाज से यूपी अहम राज्‍य है। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव के लिहाज से राज्‍य की राजनीति पर पूरे देश की नजर है। प्रदेश में योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व में  भाजपा की सरकार है। हालांकि मुलायम सिंह और उनके पुत्र अखिलेश यादव के नेतृत्‍व वाली समाजवादी पार्टी, मायावती की बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस और चौधरी अजीत सिंह की राष्‍ट्रीय लोकदल भी राज्‍य के महत्‍वपूर्ण राजनीतिक दल हैं।

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले यूपी की लोकसभा सीटों के आंकड़े 

राज्य में सत्ताधारी दल / गठबंधन: एनडीए जिसमें भाजपा के साथ अपना दल शामिल हैं।

राज्य में लोकसभा सीटों की संख्या: 80

लोकसभा सीटों पर पार्टी के लिहाज से कब्जा : बीजेपी-71, कांग्रेस -2, सपा-5, अपना दल-2

राज्य में मतदाताओं की संख्या: 13,88,10,557

2014 में मतदान: 58%

कद्दावर नेता: योगी आदित्यनाथ (भाजपा), अखिलेश यादव, मुलायम सिंह(सपा), मायावती (बीएसपी), राहुल गांधी, सोनिया गांधी(कांग्रेस), चौधरी अजीत सिंह, जयंत चौधरी (राष्‍ट्रीय लोकदल)

मुख्य मुद्दे: सुशासन, विकास, कानून और व्यवस्था, महिला सशक्तीकरण और घरेलू विद्युतीकरण