36 वर्षीय व्यक्ति को 17 वर्षीय भतीजी के साथ बलात्कार और शादी करने के आरोप में किया गिरफ्तार

पालघर: एक अन्य शर्मनाक घटना में, एक 36 वर्षीय व्यक्ति को अपनी ही नाबालिग भतीजी के साथ बलात्कार करने और उससे शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

घटना महाराष्ट्र के पालघर जिले में हुई, पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पालघर पुलिस के प्रवक्ता हेमंत कुमार कटकर के अनुसार, आरोपी की पहचान अजय सिंह के रूप में हुई है, जिसने अपने घर पर अपनी 17 वर्षीय भतीजी को बंदी बना रखा था।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने कथित रूप से पीड़िता से जबरन शादी की और नवंबर 2017 और पिछले साल दिसंबर के बीच उसके साथ बार-बार बलात्कार किया, जिसमें आरोपी ने लड़की की पिटाई भी की जब उसने उसकी हरकतों का विरोध किया और उसे उसके माता-पिता से मिलने से भी रोका गया।

लड़की उसके घर से भागने में कामयाब रही और पुलिस से संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की। उसकी शिकायत के आधार पर, आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।