उमराह कर लौट रहे प्रवासियों की बस हादसे के शिकार, 10 की मौत, 19 घायल

रियाद: सऊदी अरब के शहरों में सड़क दुर्घटनाएं अब आम घटना मानी जाने लगी है। दरअसल उमराह करके अपना घर लौट रहे प्रवासी कर्मचारियों का बस हादसे के शिकार हो गया, जिसमे 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गये हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी बस से मक्का से मदीना की जा रहे थे, इसी दौरान बस पलट गई।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

सऊदी गेजेट के मुताबिक, रमजान के दूसरे दिन, उमराह अदा करने के बाद 10 एशियाई कृषि श्रमिकों ने अपनी जान गंवा दी। साथ ही उनके कुछ सहयोगी जो गंभीर रूप से घायल हुए है, जो अभी भी अस्पताल में ज़िन्दगी और मौत की जंग लड़ रहे है।

बता दें कि, यह प्रवासी कर्मचारी नेपाल, भारत और बांग्लादेश के थे। यह मदीना में एक खजूर के खेत में काम करते है। रमजान के पहले दिन उमराह करने के बाद वे बस में मदीना वापस अपने घर जा रहे थे। तभी मदीने के रास्ते में उनकी शुक्रवार को मदीना के पास बस का एक्सीडेंट हो गया और बस पलट गयी। इस हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।

जिन प्रवासियों की मौत हो चुकी है उनके कानूनी कार्यवाही के बाद उनके देश भेज दिया जाएगा। जबकि घायलों का ईलाज जेद्दाह के अस्पतालों में ही किया जाएगा।