कांग्रेस ने वेबसाइट से पूर्व अध्यक्ष सीताराम केसरी का नाम हटाया!

2019 लोकसभा चुनाव में शर्मनाक पराजय के सदमें से जूझ रही कांग्रेस पार्टी शायद अब नेहरु-गांधी परिवार से अलग नेताओं के संबंध में बताने से भी कतराने लगी है।

कांग्रेस से संबंधित ताजा विवाद पार्टी की वेबसाइट में दर्ज पूर्व कांग्रेस अध्यक्षों के नामों को लेकर है. कांग्रेस के अध्यक्ष रहे नेताओं की लिस्ट में से दिवंगत अध्यक्ष सीताराम केसरी का नाम गया है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, सीताराम केसरी बिहार के पिछड़े वर्ग से ताल्लुक रखते थे। केसरी वर्ष 1996 से 1998 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे। किन्तु पार्टी वेबसाइट में पूर्व अध्यक्षों की सूची में उनका नाम नहीं है। उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी के निधन के बाद पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव कांग्रेस के प्रमुख बने थे।

सितम्बर 1996 में नरसिंह द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद सीताराम केसरी को ये जिम्मेदारी दी गई थी। केसरी मार्च 1998 तक कांग्रेस के अध्यक्ष थे। केसरी के बाद पार्टी की बागडोर सोनिया गांधी ने संभाली थी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ‘9 मार्च 1998 को केसरी ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया, किन्तु कुछ ही मिनटों के बाद उन्होंने अपना मन बदल लिया। केसरी ने दावा किया कि उन्होंने तो इस्तीफ़े के बारे में केवल मंशा जताई थी। हालांकि सभी प्रमुख अखबारों ने उनके हवाले से छापा था कि केसरी ने त्यागपत्र दे दिया है।

सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई, केसरी ने बैठक के मिनिट्स पर आपत्ति दर्ज करा। केसरी उस समय बुरी तरह उखड़ गए, जब मुखर्जी ने पार्टी अध्यक्ष के रूप में उनकी सेवाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और सोनिया गांधी को पद संभालने की पेशकश की।