इस मुस्लिम देश ने 21वीं रमज़ान की रात को इस तरह मनाया!

इस्लामी गणतंत्र ईरान सहित अनेक देशों में हज़रत अली अलैहिस्सलाम का शहादत दिवस धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी तेहरान में मस्जिदों, इमाम बारगाहों और धार्मिक स्थलों पर भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए।

क़द्र की रात के नाम से जानी जाने वाली इस रात को लोगों ने उपासना और प्रार्थना बिताया जबकि हज़रत अली अलैहिस्सलाम की शहादत की घटना को भी याद किया गया। पूरा रात बड़ा विचित्र वातावरण रहा। दिन में रोज़ा रखने वालों ने रात के समय ईश्वर के समक्ष आंसू बहाती आंखों के साथ प्रार्थनाएं कीं।

पवित्र नगर मशहद में लाखों की संख्या में नमाज़ी और रोज़ेदार एकत्रित हुए और रात भर ईश्वर का स्मरण किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं और शायरों ने हज़रत अली अलैहिस्सलाम की शहादत की घटना को याद किया और हज़रत अली अलैहिस्सलाम से इस दुनिया को मिलने वाले महान योगदान की बात की।

मशहद में पैग़म्बरे इस्लाम के पौत्र हज़रत इमाम अली रज़ा अलैहिस्सलाम का रौज़ा है जहां वैसे भी पूरे साल श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है, शबे क़द्र जैसे विशेष अवसरों पर बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, पवित्र नगर क़ुम में भी पूरा रात आध्यात्मिक वातावरण छाया रहा। इसी तरह ईरान के दूसरे सभी शहरों और गांवो में लोगों ने रात मस्जिदों इमाम बारगाहों तथा अन्य धार्मिक स्थलों में गुज़ारी और पूरी रात इबादत की तथा हज़रत अली अलैहिस्सलाम का ग़म मनाया।

इराक़ से सूचना मिल रही है कि पवित्र नगरों कर्बला, नजफ़, काज़मैन, सामर्रा साहित सभी धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की इबादत और दुआओं का सिलसिला जारी रहा। भारत और पाकिस्तान में भी क़द्र की रात की नमाज़ें और दुआएं हुईं।