झारखंड उपचुनाव: गोमिया को लूटने के लिए हुआ है आरजेडी और जेएमएम गठबंधन: रघुवरदास

रांची: झारखंड के गोमिया विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर तैयारी जोर व शोर से चल रही है। सभी पार्टियां लगातार दौरा करके क्षेत्र के लोगों को ख़िताब कर रही है। इसी बीच रविवार को तीन रोज़ा गोमिया दौरा पर पहुंचे मुख्यमंत्री रघुवरदास ने पीटवार के बाज़रटांड में आयोजित सार्वजनिक जलसे को संबोधित किया और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

गोमिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवरदास ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस एक भ्रष्ट पार्टी है। साथ ही कहा कि कांग्रेस देश को लूटने वाली पार्टी है।

मुख्यमंत्री रघुवरदास ने कहा कि भाजपा ने साढ़े तीन साल में विकास के जो काम किए हैं, उसे बताने की जरूरत नहीं है। पूरे राज्य में सरकार का काम बोल रहा है। यह उपचुनाव गोमिया की दिशा तय करेगा।