हज को आईं सबसे उम्रदराज मारिया का सऊदी में हुआ ज़बरदस्त स्वागत

हज को अब महज़ कुछ ही दिन बचे हैं। दुनिया भर से लाखों की तादाद में मुसलमान मक्का पहुँच चुके हैं। इन्हीं में शामिल हैं इंडोनेशिया की 104 साल की मारिया मरग़ानी मोहम्मद, जिन्हें इस साल सबसे उम्रदराज हाजयात्री बताया जा रहा है।

इस साल इंडोनेशिया से 2 लाख 21 हज़ार हज यात्रियों का चयन हुआ है। इसके अलावा 10 लाख लोग हज की वेटिंग लिस्ट में हैं।

इस बात की जानकारी देते हुए सऊदी अरब में इंडोनेशिया के राजनयिक मुहम्मद हेरी शरीफ़ुद्दीन कहा कि मारिया हज के अरकान अदा करने के लिए पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं और वह 6 दिन तक इन अरकानों को पूरा करेंगी।

इस दौरान मारिया का सऊदी अरब में अच्छी तरह इस्तकबाल किया गया और उन्हें हज के लिए आने वाले ख़ास मेहमानों में शामिल किया गया है।