व्हाट्सएप का नया फीचर लॉन्च, अब एडमिन की मर्जी के बिना ग्रुप में पत्ता भी नहीं हिलेगा

नई दिल्ली: देश के अंदर अफवाहों के चलते कई निर्दोष लोगों की जान चली और ऐसे घटनाओं का सिलसिला अब भी जारी है। इसी बात ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप ने एक अन्य फीचर लॉन्च किया है जिसके तहत अब ग्रुप के एडमिन की इजाजत के बिना ग्रुप का कोई भी सदस्य ग्रुप में मैसेज नहीं कर पाएगा। साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन के पास सेटिंग्स बदलने का अधिकार भी होगा।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

बता दें कि व्हाट्सएप ने पिछले महीने एक फीचर की टेस्टिंग की थी और अब इस फीचर को सभी के लिए जारी भी कर दिया है। अब नए अपडेट के बाद व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन की इजाजत के बिना ग्रुप का कोई भी सदस्य ग्रुप में मैसेज नहीं कर पाएगा यानी अब व्हाट्सएप का ग्रुप एडमिन तय करेगा कि ग्रुप में कौन मैसेज करेगा और कौन नहीं।

ऐसे में अगर आप आप भी किसी व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन हैं तो आप सबसे पहले अपने ऐप को अपडेट करें। इसके बाद आप जिस ग्रुप के एडमिन हैं उस ग्रुप के नाम पर क्लिक करें और नीचे की ओर जाएं। अब आपको एक नया विकल्प ग्रुप सेटिंग्स का मिलेगा।

इस पर क्लिक करने पर आपको एडिट ग्रुप इंफो, सेंड मैसेज और एडिट ग्रुप एडमिन्स का विकल्प मिलेगा। एडिट ग्रुप के विकल्प पर क्लिक करके आप तय कर सकते हैं कि ग्रुप का विवरण यानि डिस्क्रिप्शन कौन बदल सकेगा और कौन नहीं।