हरियाणा: हिसार के तेल मिल में विस्फोट, 15 मजदूर झुलसे,

हिसार मे  स्थित  तेल मिल में बड़ा विस्फोट हुआ है । जिसमे कम से कम 15 मजदुर  झुलस गए हैं और  सात की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक बॉयलर में रिसाव होने के बाद आॅयल टैंक में विस्फोट हुआ। अग्निशमन कर्मियों को आग बुझाने में पांच घंटे का समय लगा। विस्फोट का प्रभाव इतना जयदा था कि मिल की दीवारें और छत टुकड़े-टुकड़े हो गए और यह मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। सभी घायलों को हिसार स्थानांतरित किया गया है और उन्हें विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।