610 साल पुरानी एक मस्ज़िद (Mosque) को गाड़ी के जरिए एक जगह से दूसरी जगह ले जाया गया. इस मस्ज़िद का वज़न करीब 2,500 टन (करीब 23 लाख किलो) था. इतनी भारी मस्ज़िद को ले जाने के लिए कोई साधारण नहीं बल्कि 300 पहिए वाली एक रोबोट गाड़ी का इंतेज़ाम किया गया. यहां तस्वीरों में देखें कैसे शिफ्ट की गई ये मस्ज़िद.
Turkey
An aerial view of the Eyyubi mosque being moved to make way for the building of a dam
Photo: ST pic.twitter.com/m4m255KzZq— ÓDúláinne (@ODulainne) December 24, 2018
बता दें, ईयूबी मस्ज़िद (Eyyubi Mosque) तुर्की (Turkey) के प्राचीन शहर हसनकेफ में मौजूद थी, जिसे तुर्की के चौथे सबसे बड़े बांध इलीसु (Ilısu) को बनाने के लिए वहां से हटाकर हसनकेफ के न्यू कल्चर पार्क फील्ड में ले जाया गया. हरियत डेली न्यूज़ के मुताबिक ऐसा माना जा रहा था कि हसनकेफ शहर में बांध बनने की वजह से बाढ़ आ सकती है, जिस वजह से ये शहर पूरा डूब सकता है. इस मस्ज़िद के अवाला इस जगह प ईसाईयों और मुस्लिमों के प्रार्थना स्थल के अवशेषों वाली करीब 6,000 गुफाएं भी मौजूद हैं.
#Hasankeyf'teki Tarihi #EyyubiCamisi'ni taşıma işlemlerihttps://t.co/VMQ5DqhUr2
Tarihi #Eyyubi #Camisi'ni taşıma işlemi sürüyorhttps://t.co/zgd0kTejFU#Tarihi Eyyubi Camisi'ni taşıma işlemleri tamamlandı#Batman #Batmanda #İlkeHaberAjansı #İLKHA #MehmetSaitÇelik #HÜDAPAR pic.twitter.com/nIbJjkkLdY— Mehmet Sait (محمد سعيد) Çelik (@MusaogluSait) December 21, 2018
15वीं शताब्दी की इस मस्ज़िद के सिर्फ एक नहीं बल्कि तीन टुकड़े हुए, जिनमें से दो को पहले ही शिफ्ट किया जा चुका है. जिनका वज़न करीब 4,600 टन था.
#Batman'ın #Hasankeyf ilçesinde #EyyubiCamisi'nin taşıma işlemleri esnasında #ikindi namazı vakti geçmemesi için bir işçi ceketini #seccade yaparak #SPMT aracı üzerinde #namaz kılması #takdir topladı.#MehmetSaitÇelik #İLKHA #İlkeHaberAjansı #Batmandahttps://t.co/zgd0kTejFU pic.twitter.com/aitJcU4nOP
— Mehmet Sait (محمد سعيد) Çelik (@MusaogluSait) December 23, 2018