बच्ची को बचाने के लिए महज 94 मिनट में 323.5 कि.मी. तय कर मुंबई पहुंचाया दिल

ठाणे: शनिवार को मुंबई के फोर्टिस हॉस्पिटल में एक हार्ट का ट्रांसप्लांट किया गया, लेकिन इसमें सबसे खास बात यह कि हार्ट ट्रांसप्लांट से पहले जिंदा हार्ट को मुंबई से 323.5 दूर औरंगाबाद से एक घंटे 34 मिनट यानि 94 मिनट में अस्पताल पहुंचाया गया। दिल के मुंबई पहुंचने के बाद इसे 4 साल की लड़की में सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया गया।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

खबर के मुताबिक, मुलुंड स्थित फोर्टिस अस्पताल से बयान जारी कर कहा कि बच्ची का ऑपरेशन सफल रहा। लड़की फिलहाल अस्पताल की निगरानी में है।

इससे पहले औरंगाबाद के एमजीएम अस्पताल में एक रोड एक्सीडेंट में मृत 13 वर्षीय बच्चे का दिल संरक्षित किया गया था। जिन्हें शुक्रवार को एमजीएम अस्पताल से दोपहर 1.50 बजे औरंगाबाद एयरपोर्ट के लिए निकाला गया। महज चार मिनट में ग्रीन कॉरिडोर के जरिए 4.8 किमी की दूरी तय की गई।

इसके बाद एक चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए 3:05 बजे मुंबई हवाई अड्डे पर दिल पहुंचा, जहां से इसे 19 मिनट में 18 किलोमीटर दूर फोर्टिस अस्पताल में एक ग्रीन कॉरिडोर के जरिए पहुंचाया गया। फोर्टिस अस्पातल में दिल 3.24 बजे पहुंच गया।

बता दें कि जिस युवक का दिल औरंगबाद से मुंबई पहुंचाया गया वह प्रतीक वाहुलकर नाम के 15 साल के लड़के का था। जिसकी सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल से गिरने से 19 जून को मौत हो गई थी।