मुसलमानों के खिलाफ़ हिंसा: बड़े पैमाने पर की गई गिरफ्तारीयां!

श्रीलंका में मुसलमानों के खिलाफ़ हिंसा में अब तक बड़े पैमाने पर गिरफ़्तारीयां की गयी है। ये गिरफ्तारीयां मुसलमानों के खिलाफ़ हिंसा में शामिल लोगों की की गयी है।

पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, हमलों में हिस्सा लेने के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार किया गया। श्रीलंका पुलिस के प्रवक्ता रूवान गुनसेकरा ने कहा, “मुस्लिम विरोधी दंगों के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए तैंतीस संदिग्धों को रिमांड पर लिया गया है और 60 से अधिक लोगों को सीधे गिरफ्तार किया गया है।”

संदिग्धों को सिविल एंड पॉलिटिकल राइट्स (ICCPR) तथा अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत 10 साल की जेल की सजा सुनाई जा सकती है। पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि हिंसा में लिप्त व्यक्तियों द्वारा की गई अवैध गतिविधियों को उनके पुलिस रेकॉर्ड में नोट किया जाएगा।

प्रांत के सभी स्कूलों और कालेजों को बुधवार को फिर से शुरू किया गया। गौरतलब हैं कि ईस्टर आत्मघाती हमलावरों ने तीन चर्चों और तीन लक्जरी होटलों में विनाशकारी विस्फोटों के जरिये एक बड़े हमले को अंजाम दिया जिसमें 253 लोग मारे गए और 500 से अधिक लोग घायल हो गए।