VIDEO: जब इस्लामोफ़ोबिया ने भी नहीं रोक पाया इस्लाम कबूल करने से!

हॉलैंड की मुसलमानों की सबसे बड़ी विरोधी कट्टरपंथी पार्टी के पूर्व सदस्य ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया। इस्लाम स्वीकार करने वाले जोराम वेन क्लोरेन का संबंध उसी कट्टरपंथी मुस्लिम विरोधी पार्टी से था जिसके प्रमुख गियर्ट वेल्डर्ज़ ने अपमानजनक कार्टूनों के मुक़ाबलों की घोषणा की थी।

YouTube video

यूरोपीय न्यूज़ एजेन्सी पोलेटिको की रिपोर्ट के अनुसार डच रेडियो से बात करते हुए जोराम वेन क्लोरेन ने कहा कि वह इस्लाम विरोधी किताब लिख रहे थे जब उन पर इस्लाम की वास्तविकता स्पष्ट हुई और उनका दिल बदल गया।

parstoday.com के अनुसार, जोराम वेन क्लोरेन 2010 से 2014 तक इस्लाम विरोधी फ़्रिडम पार्टी पीवीवी के सांसद रहे किन्तु 2014 में उन्होंने उसम समय पार्टी छोड़ दी थी जब एक रैली के दौरान गीयर्ट वेल्डर्ज़ ने अपने समर्थकों से यह सवाला किया था कि वह नीदरलैंड में कम मोरक्को वासी देखना चाहते हैं या ज़्यादा, जिस पर भीड़ ने कम, कम, कम के नारे लगाए थे।

फ़्रिडम पार्टी से अलग होने के बाद जोराम वेन क्लोरेन ने अपनी पार्टी की स्थापना की किन्तु 2017 के राष्ट्रीय चुनाव में उनकी पार्टी एक भी सीट न जीत सकी जिसके बाद उन्होंने राजनीति से सन्यास ले लिया।

डच समाचार पत्र एनआरसी के अनुसार फ़्रिडम पार्टी के पूर्व सांसद इस्लाम के कट्टरविरोधी थे और कई अवसरों पर उन्होंने इस्लामी शिक्षाओं और पवित्र क़ुरआन के विरुद्ध बयान भी दिए।

ताज़ा मुस्लिम जोराम वेन क्लोरेन ने अतीत में इस्लाम और पवित्र क़ुरआन से संबंधित अपने अतीत के बयानों पर शर्मिंदगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह पीवीवी की नीति थी कि जो चीज़ भी ग़लत हो उसे किसी न किसी प्रकार इस्लाम से जोड़ा जाए।

ज्ञात रहे कि जोराम वेन क्लोरेन से पहले फ़्रिडम पार्टी के पूर्व सदस्य आर्नोड वेन ड्रन भी इस्लाम स्वीकार कर चुके हैं। जोराम वेन क्लोरेन के इस्लाम स्वीकार करने पर आर्नाड वेन ड्रन ने उन्हें ट्वीटर पर बधाई देते हुए कहा कि मैंने यह कभी सोचा था कि फ़्रिडम पार्टी, इस्लाम स्वीकार करने वालों के लिए हरियाली ज़मीन बन जाएगी।