ज़मज़म : रमजान से पहले नवीनीकरण परियोजना पूरी हो जाएगी

मक्का। रमजान के पवित्र महीने के पहले ज़मज़म के नवीनीकरण परियोजना का कार्य पूरा हो जाएगा। सऊदी गजट में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि लगभग 250 अभियंताओं, तकनीशियनों और श्रमिकों द्वारा नवीकरण कार्य किया जा रहा है जो रमजान से पहले पूरा हो जाएगा। यह भी बताया गया है कि ग्रेट मस्जिद परिसर के अंदर पांच जमजम जल ट्रांजिट्स का निर्माण भी शामिल है जो कि ऐतिहासिक रूप से पुनर्निर्मित करने का उद्देश्य है।

 
परियोजना के विवरण देते हुए दो पवित्र मस्जिद मामलों के प्रमुख शेख अब्दुल रहमान अल-सुदैस ने कहा कि पारगमन 120 मीटर लंबा और 8 मीटर चौड़ा होगा। उन्होंने यह भी बताया कि परियोजना के काम का आधा पूरा हो गया है। उल्लेखनीय है कि श्रमिक अज़ान से आधे घंटे पहले काम करना बंद कर देते हैं और फिर नमाज के बाद पुन काम शुरू करते हैं। जायरीन की सुरक्षा के लिए केवल उमरा यात्रियों को पवित्र कबा के आसपास में प्रवेश करने की अनुमति है।

सऊदी गैजेट की रिपोर्ट के अनुसार उमरा यात्री गेट्स 94, 93, 89, 88 और 87 के बीच मस्जिद में प्रवेश कर सकते हैं। परियोजना का उद्देश्य हज और उमरा के लिए आने वाले यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है। गौरतलब है कि पुराने ज़माने में भी ज़मज़म के कुएँ की कई बार सफ़ाई और नवीनीकरण हो चुका है लेकिन ये परियोजना अब तक की सबसे बड़ी परियोजना है।