अखिलेश पॉवर: 7 की नई नियुक्ति के साथ 9 करीबियों को पार्टी में लिया वापस

लखनऊ: राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी मिलते ही पूरे फॉर्म में आ गए हैं. सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने तत्काल प्रभाव से 9 लोगों का निष्कासन रद्द करते हुए कहा गया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से पदाधिकारियों का निष्कासन तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है.

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

इसमें संजय लाठर, सदस्य विधान परिषद ,सुनील सिंह यादव, सदस्य विधान परिषद, आनन्द भदौरिया, सदस्य विधान परिषद ,अरविन्द प्रताप सिंह, सदस्य विधान परिषद ,उदयवीर सिंह, सदस्य विधान परिषद ,गौरव दुबे, राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड ,बृजेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष, युवजन सभा ,मो0 एबाद, प्रदेश अध्यक्ष, यूथ ब्रिगेड ,दिग्विजय सिंह ‘देव’ प्रदेश अध्यक्ष, छात्रसभा का निष्कासन रद्द किया गया है.

वन इंडिया के अनुसार, 18 जनवरी, बुधवार को ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से सम्बद्ध प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष नामित किये गए. पार्टी ने गीता सिंह को प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा, आनन्द अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा, बृजेश यादव को प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, प्रदीप तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी, मो0 एबाद को प्रदेश अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड और दिग्विजय सिंह ‘देव’ को प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा नामित किया गया है. वहीं डॉ फिदा हुसैन अंसारी को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश अध्यक्ष नामित किया गया.

उल्लेखनीय है कि पार्टी में विवाद बढ़ने के कारण अखिलेश के तमाम करीबियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था.