अगर आप रोज़ा रखते हैं तो यह बात आपके लिए जरुरी है!

रमज़ान का माह चल रहा है और हर मुस्लिम बंधुओ के लिए खास होता है। इसके कई महत्व होते हैं और इसी के चलते लोग रोजा भी रखते हैं। इस माह की फजीलत बयान करते हुए मौलाना अब्दुल खालिक कासमी ने कहा कि रमजान में जन्नत के दरवाजे खोल दिये जाते हैं।

अल्लाह इस महीने में नेक काम करने वाले मुसलमानों को नेकियों से मालामाल कर देता है। अगर इस माह में नेकी की जाए तो इसका फल आपको जरूर मिलता है। रोज़दार के लिए इस माह का लम्हा-लम्हा नेकियोें का है।

आपको बता दें, माहे रमज़ान मुबारक को तीन हिस्सों में बांटा गया है। पहला हिस्सा रहमत, दूसरा मगफिरत (बख्शीश) और आखिरी हिस्सा जहन्नुम से निजात का है। आलिमों ने अंतिम हिस्से की बड़ी महत्ता बतायी है।

साभार- न्यूज़ ट्रैक