अफ्फान यूसुफ ने जिताया भारत को ‘एशिया चैम्पियनशिप’

भोपाल। युवा खिलाड़ी अफ्फान युसूफ के बेहतर प्रदर्शन और उनके गोल करने की ताक़त से भारत को पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एशिया चैंपियनशिप ट्रॉफी जीत हासिल हुई।
भोपाल के निवासी युसूफ ने एक महत्वपूर्ण गोल दाग कर भारत को जीत का मज़ा लेने का मौक़ा दिया। पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए भारत की ओर से तीन गोल दागे गए जिसमें युसूफ ने सबसे महत्वपूर्ण गोल दाग कर जीत भारत की झोली में डाल दी।

इससे पहले चीन और जापान के साथ खेले गए मैच में भी युसूफ ने दमदार गोल दागे और अपने बेहतरीन प्रदर्शन का नमूना पेश किया था। नतीजतन भारत को इन मैचों में भी जीत जीत हासिल हुई।

नौजवान खिलाड़ी युसूफ ने चीन के खिलाफ खेलते हुए कवाटर फनल मैच में दो गोल दागे। इतना ही नहीं जापान के खिलाफ लीग मैच में बेहतरीन गोल दागे थे।

मलेशिया में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए पहले गोल से ही लीड बना ली थी। भारत की ओर से पहला गोल रूपेन्देर पाल सिंह ने लगाया वहीँ मैच में दूसरा गोल अफ्फान युसूफ द्वारा खेल के 23 मिनट पर लगाया गया।
बाद में पाकिस्तान ने भी दो गोल लगा कर बरबरी कर ली लेकिन अंत में भारत की ओर से निक्किन थींमईया ने तीसरा गोल दाग कर भारत को जीत की दहलीज़ पर ला खड़ा किया। भारत ने फ़ाइनल मैच को 3-2 के स्कोर से जीत कर मलेशिया में खेले जा रहे हॉकी के एशिया चैंपियनशिप टट्रॉफी को अपने नाम कर लिया।