अब जलपाईगुड़ी में ‘मॉब लिंचिंग’, महिला को बच्चा चोर समझ भीड़ ने पीटा

उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला को बच्चा चोर के संदेह में लोगों ने पीट दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना कल रात करीब आठ बजे धूपगुड़ी ब्लॉक के बरोघड़िया ग्राम पंचायत क्षेत्र में हुई। स्थानीय लोगों ने कहा कि महिला को कुछ दिन पहले निकटवर्ती इलाके में देखा गया था जहां वह बच्चों को टॉफी देकर ललचाती थी।

बरोघड़िया के निवासी समीर रॉय ने कहा कि यहां बाल तस्करी की घटनाएं होती रहती हैं। हमने महिला को कई टॉफियां के साथ देखा था। घायल महिला को कल अस्पताल ले जाया गया था। वहां उ से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

जलपाईगुड़ी पुलिस अधीक्षक अमिताव मैती ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। हमने महिला को हिरासत में ले लिया है।