अमेरिका समेत दुनिया में डेरा के 250 ब्रांच

सिरसा। सीबीआई की विशेष अदालत ने बाबा राम रहीम को बलात्कारी माना है। रेप के दो मामलों में बीस साल की सजा सुनाई है। हाल ही में अदालत ने आदेश दिया था जिसके बाद डेरा में तलाशी का काम किया। लगातार नये खुलासे हो रही है। बताते चलें कि डेरा सच्चा सौदा आश्रम करीब 68 सालों से लगातार चल रहा है।

बताया जाता है कि डेरा का साम्राज्य देश से लेकर विदेश तक फैला है. अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और तो और यूएई तक इसके आश्रम और अनुयाई हैं। दुनियाभर में डेरे के करीब पांच करोड़ अनुयायी बताए जाते हैं। इनमें से करीब 25 लाख अनुयायी तो अकेले हरियाणा में हैं।

डेरा सच्चा सौदा की स्थापना 1948 में शाह मस्ताना महाराज ने की थी। उनके बाद डेरा के गद्दीनशीन शाह सतनाम महाराज बने। उन्होंने 1990 में अपने अनुयायी संत गुरमीत सिंह को गद्दी सौंपी थी।

इसके बाद में संत गुरमीत का नाम संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां कर दिया गया। डेरा का हेडक्वार्टर हरियाणा के सिरसा में हैं। दुनिया में इसके 250 ब्रांच हैं।