अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर सभी साधू- संत हमारे साथ हैं- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने उत्तराखंड के हर्षिल में कहा कि अयोध्या में भगवान राम की दर्शनीय मूर्ति लगेगी। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों में अयोध्या बेहतरीन नगरी के रूप में विकसित होगी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर सभी साधु-संत हमारे साथ हैं। राम मंदिर को लेकर संवैधानिक दायरे में रहकर सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। अयोध्या में रामलला हैं वहां मंदिर था और रहेगा। उन्होंने कहा कि मंदिर को सिर्फ भव्यता देने की बात है वो भी जल्द होगी।

जहां पर रामलला विराजमान हैं वही है श्रीराम की जन्म भूमि
वहीं सीएम योगी ने कहा ”जहां रामलला विराजमान हैं वही उनकी जन्मभूमि है।एक मुख्यमंत्री होने के नाते यह मेरा कर्तव्य और जिम्मेदारी है कि सूबे के सभी स्थलों का विकास हो।

इसके लिए मैं संकल्पित भी हूं।” सरकार अयोध्या के विकास को लेकर संकल्पित है। इससे न केवल टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा बल्कि रोजगार भी मिलेगा। दीपावली पर्व अयोध्या की देन है। पूरा देश मर्यादा पुरुषोत्तम राम की वजह से यह त्यौहार मनाता है।