इशात हुसैन होंगे TCS के नए चेयरमैन

मुम्बई: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के चेयरमैन पद से सायरस मिस्री को हटाये जाने के बाद आज नए चेयरमैन की नियुक्ति की गई है। मिस्री की जगह अब इशात मिस्री को तत्काल प्रभाव चेयरमैन नियुक्त कर दिया गया है।

आपको बता दें कि सायरस मिस्री के काम से टाटा ग्रुप के सबसे बड़े हिस्सेदार टाटा ट्रस्ट्स खुश नहीं थे। हिस्सेदारों का कहना था कि सायरस दूर की सोच रखने वाले इंसान नहीं हैं और उन्हें जाने के लिए कहना कंपनी के हित के लिए लिया गया एक फैसला है।