इस्तीफे के बाद बोले सिद्धू, अधिक नहीं ढो सकता था बोझ

नई दिल्ली: भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद सिद्धू आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। आम आदमी पार्टी ने जहां सिद्धू को स्वागत कहा है वहीं कांग्रेस ने भाजपा के आंतरिक कलह पर चुटकी ली है।

इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री के कहने पर पंजाब के विकास के लिए राज्यसभा की सीट स्वीकार की थी। मगर पंजाब के विकास के सारे रास्ते बंद होने के बाद यह मेरे लिए अब बोझ बन गया था, जिसके बाद मैं इस बोझ को अधिक नहीं ढोने का फैसला किया। साथ ही उन्होंने कहा कि सही और गलत की लड़ाई में तटस्थ नहीं रह सकते। मेरे लिए पंजाब के हित बहुत ऊपर है।

इस्तीफे के बाद नवजोत सिंह सिद्धू अपनी विधायक पत्नी के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने लगभग इस बात की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ने भाजपा की विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर साहसिक कदम उठाया है, उनके फैसले का स्वागत करता हूँ. सनजय ने कहा कि सिद्धू एक बड़ा चेहरा हैं और उन्हें पार्टी में बड़ी भूमिका दी जाएगी।

उधर सिद्धू के इस्तीफे के बाद भाजपा में अफरा तफ़री मच गई है। भाजपा के पंजाब इंचार्ज प्रभात झा ने प्रदेश अध्यक्ष विजय सम्पला से आपातकालीन बैठक की। हालांकि सूत्रों का कहना है कि प्रदेश भाजपा को वर्तमान में सिद्धू के इस्तीफा देने की सूचना नहीं है।

दूसरी ओर कांग्रेस सिद्धू के इस्तीफे के बाद भाजपा की अंदरूनी लड़ाई में अब चुटकी लेनी शुरू कर दी है। क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू पंजाब में भाजपा का बड़ा चेहरा थे और हाल ही में भाजपा ने उन्हें राज्यसभा में नामित किया था.पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सिद्धू के इस कदम को भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।