बता दें कि प्रकाश पंत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता थे व राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में संसदीय कार्य मंत्री के अलावा वित्त मंत्री जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी निभा रहे थे। पिथौरागढ़ से विधायक प्रकाश पंत की सियासत में जबरदस्त धाक थी।

उन्हें कैंसर की बीमारी के कारण अमेरिका की यूनिवर्सिटी आफ टैक्सास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उत्तराखंड में मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर शुक्रवार को अवकाश और 3 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

प्रकाश चंद भारतीय जनता पार्टी की पहली निर्वाचित उत्तराखंड विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष भी बने थे वह 2002 में पिथौरागढ़ से जीतकर विधानसभा में पहुंचे थे। हालांकि 2012 में विधानसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार से उन्हें हार का भी मुंह देखना पड़ा था। फिर दोबारा 2017 में विधानसभा का चुनाव जीतकर आए और भारतीय जनता पार्टी की सरकार में वित्त मंत्री के अहम विभाग की जिम्मेदारी संभाली।

बेहतरीन खिलाड़ी थे दिवंगत प्रकाश पंत

दिवंगत वित्त मंत्री प्रकाश पंत राष्ट्रीय स्तर के शूटर थे। जिन्होंने जीबी मावलंकर शूटिंग प्रतियोगिता कोयम्बटूर में साल 2004 में रजत पदक हासिल किया था। वहीं राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी वे गोल्ड मेडल जीत चुके थे। खेल के साथ ही प्रकाश पंत की साहित्यिक अभिरुचि भी उनकी बहुमुखी प्रतिभा की पहचान रही।

राजनीतिक करियर

-1977 में छात्र राजनिति में सक्रिय, सैन्य विज्ञान परिषद में महासचिव, श.स्नातकोत्तर महासचिव।

  • -1988 नगर पालिक परिषद पिथौरागढ़ में सदस्य निर्वाचित।
  • -1998 विधानसभा उत्तरप्रदेश में सदस्य निर्वाचित।
  • -2001 में प्रथम विधानसभा अध्यक्ष, उत्तराखंड।
  • -2002 पिथौरागढ़ विधानसभा से सदस्य निर्वाचित।
  • -8 मार्च 2007 से द्वितीय निर्वाचित सरकार में कैबिनेट मंत्री।
  • -18 जुलाई 2017 से अब तक चतुर्थ निर्वाचित सरकार में कैबिनेट मंत्री।