उत्तर प्रदेश: भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

कानपूर: उत्तर प्रदेश की महाराजपुर विधानसभा सीट से भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के खिलाफ पुलिस ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में एफआईआर दर्ज की है| भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के ऊपर समाजवादी पार्टी की  उम्मीदवार के खिलाफ झूठा प्रचार चलाने  का आरोप है|

सपा की उम्मीदवार अरुणा कोरी ने भाजपा के सतीश महान और कांग्रेस के राजा रामपाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई की दोनों ही लोगो ने ‘वाट्सएप्प और मोबाइल फ़ोन मैसेज’ के जरिये अफवा फैलाई की अरुणा ने चुनावो से अपना नाम वापस ले लिया है|

उन्होंने दावा किया की इस बात का विरोध करने के बाद से उन्हें जान से मारने की धमकियाँ मिल रही है|

उनकी इस शिकायत पर चकेरी पुलिस स्टेशन में महान और रामपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है, कानपूर के एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताय|

कोरी ने निर्वाचन आयोग को भी इस सन्दर्भ में सूचित करने की बात कही है|

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के बावजूद भी महाराजपुर विधानसभा सीट पर दोनों पार्टियों के उम्मीदवार चुनावी मैदान में है|