कांग्रेस का खुलासा: राजस्थान में बहुमत मिली तो ये बन सकते हैं सीएम!

विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं की बीजेपी सरकार पर हमलों का दौर जारी है। इसी कड़ी में रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने जयपुर में प्रेसवार्ता की। जिसके दौरान उन्होनें कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि महिला CM होने के बावजूद वसुंधरा सरकार में महिलाएं और बच्चे सुरक्षित नहीं है। अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि राजस्थान की साख देश भर में खराब हुई है।

वहीं कांग्रेस में गुटबाजी और CM पद के चेहरे को लेकर मनु सिंघवी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है और अशोक गहलोत या सचिन पायलट में से कोई एक मुख्यमंत्री बनेगा।

अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि राजस्थान में क़ानून व्यवस्था पूरी तरीक़े से चरमरा गई है सब कुछ राम भरोसे चल रहा है। जनता पूरी तरह से भाजपा सरकार की विदाई का मन बना चुकी है।

साभार- ‘ज़ी न्यूज़’