कांग्रेस के पंजाब में सत्ता में आने पर किसानों के कर्ज माफ़ किये जाएंगे: कैपटन अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अगुवाई कर रहे प्रदेश प्रधान कप्तान अमरिंदर सिंह ने आज एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों की स्तिथि बहुत ही खराब है। घर घर में आत्महत्या कर रहे हैं और सरकार घोड़े बेचकर सो रही है। उन्होंने कहा कि बादल सरकार को सिर्फ पैसा ही दिखाई दे रहा है लोगों का दर्द नहीं।

ऐसे में अगर अगले चुनावों में कांग्रेस सत्ता में आती है तो सभी किसानों के कर्ज माफ़ कर दिए जाएंगे। ताकि देश का अन्नदाता आत्महत्या करने पर मजबूर न हो जाये।