कांग्रेस लहर: चीफ़ मिनिस्टर की रेस में राजस्थान के लिए अशोक गहलोत और मध्य प्रदेश में कमलनाथ आगे!

मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने के संकेतों के बीच कांग्रेस सूत्रों ने जानकारी दी है कि मध्‍य प्रदेश में मुख्‍यमंत्री की दौड़ में कमलनाथ सबसे आगे हैं। वहीं राजस्‍थान में अशोक गहलोत को मुख्‍यमंत्री का प्रबल दावेदार बताया गया है।

आपको बता दें कि मध्‍य प्रदेश में कमलनाथ के अलावा ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया और दिगविजय सिंह भी मुख्‍यमंत्री की दौड़ में हैं। वहीं राजस्‍थान में सचिन पायलेट को भी मुख्‍यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है।

मध्‍य प्रदेश की 230 विधान सभा सीटीं में से 115 सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है, वहीं भाजपा 105 सीटों पर आगे बनी हुई है। अभी तक राज्‍य में चुनाव आयोग ने परिणामों की घोषणा नहीं की है। मध्‍य प्रदेश में 10 सीटों पर अन्‍य उम्‍मीदवार आगे बने हुए हैं।

राजस्‍थान में 199 सीटों में से कांग्रेस ने 4 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और वह 98 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा ने भी 4 सीटें जीत ली हैं और अभी वह 67 सीटों पर आगे चल रही है। 3 अन्‍य उम्‍मीदवार जीत चुके हैं।