किसानों की हड़ताल: शिवसेना ने कहा यह सिर्फ शुरुआत है

महाराष्ट्र में किसानों द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन केवल शुरुआत है, केंद्र और राज्य में भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने कहा।

“किसानों द्वारा चलायी जा रही हड़ताल को समाज के सभी वर्गों से प्रतिक्रिया मिल रही है। इससे राजनेताओ को एक सबक मिलना चाहिए। किसान अब सडको पर उत्तर गए हैं। उनके आंदोलन को हिंसा के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि भूख के मारे उनके पेट मे लगी आग के रूप मे देखा जाना चाहिए, शिवसेना के सांसद संजय राउत ने पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की ओर से जारी एक बयान में कहा।

शिवसेना जो हालांकि भाजपा की अगुवाई वाली सरकार में एक भागीदार है उसने किसानो के ऋण माफ़ी के लिए चलाये जा रहे आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। किसानो ने 1 जून से ऋण माफ़ी के लिए एक आंदोलन की शुरुवात है।

राज्य के विभिन्न हिस्सों के किसान इस आंदोलन में एक साथ आए हैं, राउत ने बताया।

उन्होंने कहा, “इस एकता के परिणामस्वरूप किसानों का पूरी तरह कर्ज माफ़ किया जाएगा और कृषि उत्पादन को अच्छे दाम मिलेंगे। उद्धव ठाकरे ने इस हड़ताल को अपना पूरा सहयोग दिया है और स्पष्ट कर दिया है कि वे किसानों के पीछे दृढ़ता से खड़े है।”

“यह किसानों के अधिकारों के लिए लड़ी जाने वाली लड़ाई की केवल शुरुआत है ,” राउत ने कहा।