कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद हुई आम आदमी पार्टी में शामिल

भाजपा से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद ने रविवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। पूनम आजाद ने 2003 ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ भाजपा से चुनाव भी लड़ा था।

पूनम का कहना है कि उन्होंने भाजपा पार्टी इसलिए छोड़ा क्योंकि उन्हें महत्व नहीं दिया गया जिसकी वह हकदार थीं। माना जा रहा है कि उनके पति को भाजपा से बाहर किए जाने के चलते उन्होंने पार्टी को छोड़ा है। कीर्ति आजादा पार्टी में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने रहे हैं। पूनम ने 13 नवंबर को दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दूसरे सीनियर नेताओं के मौजूदगी में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। आम आदमी पार्टी की तरफ से कहा गया कि पूनम पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगी। उस मौके पर पूनम ने कहा कि उन्होंने वित्त मंत्री अरुण जेटली की वजह से भाजपा छोड़ी।

उन्होंने यह भी कहा कि आप में युवाओं को मौका मिल सकता है। मैं आप में भविष्य देखती हूं। खासकर नौजवानों के लिए। मैंने भाजपा अरुण जेटली के बुरे बर्ताव की वजह से छोड़ी। बहुत बार वादा करने के बावजूद उन्होंने हमें टिकट नहीं दी। इसके साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले मेरे पति को सस्पेंड कर दिया। भाजपा दौहरा रवैया अपना रही है। पूनम ने 5 सौ और हजार के नोट बंदी के सरकार के फैसला पर कहा कि मैं इसका समर्थन नहीं करती। इस फैसले से आम लोगों को परेशानी हो रही है।