गुजरात: BJP सासंद को 3 साल की सजा

गुजरात के अमरेली जिले की एक अदालत ने बीजेपी के लोकसभा सांसद नारन कछाड़िया को एक महिला डॉक्टर से मारपीट के मामले में तीन साल जेल और 25 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

कोर्ट ने कछाड़िया के अलावा चार अन्य लोगों को इस मामले में दोषी पाया है। दोषी पाए गए अभियुक्तों में पार्टी की एक महिला सदस्य भी शामिल है। इन सभी को जनवरी 2013 में एक महिला डॉक्टर पर हमला करने के आरोप में सजा सुनाई गई है।

हालांकि सत्र अदालत ने इन सभी को अंतरिम राहत देते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है, साथ ही हाई कोर्ट में अपील करने के लिए भी एक महीने का समय दिया है।

इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने सिविल हॉस्पिटल की डॉक्टर भीमजी धाबी पर उस वक्त हमला किया, जब महिला डॉक्टर ने बीजेपी महिला मोर्चा की एक नेता मधुबेन जोशी के घायल बेटे का इलाज करने से मना कर दिया था।

कोर्ट द्वारा सजा का फैसला सुनाए जाने के बाद कछाड़िया ने कहा, मैं बेगुनाह हूं और इस सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील करूंगा।