गुरमीत राम रहीम सेक्स एडिक्ट है, इसलिए जेल में तबियत खराब हो रही है- डॉक्टर्स टीम

सिरसा। बलात्कारी बाबा राम रहीम पर एक बड़ा खुलासा हुआ है। रोहतक जेल में राम रहीम की जांच करने आए डॉक्टरों की टीम का कहना है कि वह सेक्स एडिक्ट है।

मालूम हो कि दो साध्वियों से बलात्कार के दोषी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम बीस साल की सजा काट रहे हैं।

इसी वजह से जेल में उसकी स्थिति खराब हो रही है। वह लगातार बेचैन रहता है और उसकी नींद नहीं आती है। डॉक्टर ने कहा कि उनका इलाज किया जा सकता है, लेकिन अगर देरी की गई तो समस्या बड़ी हो सकती है।

वहीं इससे पहले गुरमीत सिंह ने सीबीआई कोर्ट के सामने दुष्कर्म के मामले में खुद को बेदाग साबित करने के लिए कई पैंतरे आजमाए थे। उसने खुद कोर्ट को नपुंसक बताते हुए कोर्ट से कहा था कि वो शारीरिक अक्षमता के कारण सेक्स नहीं कर सकते।