जिला जगत्याल और निज़ामाबाद में तेज़ हवाओं के साथ बारिश

जगत्याल: तेलंगाना के जिला जगत्याल और निज़ामाबाद के कई स्थानो पर शुक्रवार की शाम तेज़ हवाओं के साथ बारिश और ज़ाला बारी हुई। जिसके नतीजे में कई स्थानों पर पेड‌ जड़ से उखड़ गए और बिजली के खम्बे गिर पड़े। जगत्याल ज़िले के मेट पल्ली, कोर्टला, मलियाल, जगत्याल और अन्य स्थानो पर तेज़ हवाओं के साथ बारिश हुई।

मीडिप्ली मंडल के कंडा पूर में 100 वर्ष पुराना बरगद का पेड‌ उखड़ गया। फसलों को काफ़ी नुक़्सान हुआ खासतौर पर आम की फ़सल को ज़्यादा नुक़्सान होने की खबर‌ है पेड‌ और बिजली के खम्बे ,होर्डिंग्स के गिर पड़ने से काफ़ी नुक़्सान पहुंचा। निज़ामाबाद ज़िला के रेंजलि, नवी पेट में भी तेज़ हवाओं के साथ बारिश हुई।