जेविएम 24 को दिखायेगा अक्लियतों की तादाद

रांची 22 अप्रैल : जेविएम 24 अप्रैल को अक्लियतों की ताकत दिखायेगा। अक्लियतों के हक के लिए मजुज़ा फलाह मार्च में पार्टी पूरी ताक़त झोंकेगी। इसकी तैयारी जोरों पर है। इस सिलसिले में इतवार को कई मुलाकातें हुई। प्रोग्राम को कामयाब बनाने के लिए जेविएम किसान मोर्चा कई बैठक पार्टी ऑफिस में हुई। असेंबली मेम्बर के लीडर प्रदीप यादव ने कहा अगर बाबूलाल मरांडी के वजीर आला के समय को अगर छोड़ दें, तो उसके बाद दीगर कई सभी हुकूमतों ने अक्लियतों को मुकम्मिल तौर पर नजरंदाज़ की है। कांग्रेस जैसी पार्टी ने भी उन्हें छला है। उनके हक की लड़ाई अब जेविएम लडेगा।

प्रोग्राम को कामयाब बनाने के लिए इंचार्ज की मुक़र्रर की गई है। इसमें रांची मंडल के मोईन अंसारी को, हाजी अख्तर को रांची महानगर और ऐनुक हक और शरीफ अंसारी को रांची देहाती जिला का प्रभारी बनाया गया है।