तेलंगाना की दूसरी वर्षगांठ पर, हैदराबाद में फ़हराया गया देश के सबसे ऊँचे फ्लैगपोल पर तिरंगा

2 जून, 2016 को आंध्र प्रदेश से अलग राज्य का दर्जा प्राप्त करने वाले तेलंगाना राज्य के गठन की दूसरी वर्षगांठ के मौक़े पर आयोजित एक समारोह के दौरान हैदराबाद में हुसैन सागर झील के तट पर Sanjeevaiah पार्क में 83 मीटर (272.31 फीट) ऊँचे फ्लैगपोल, जो देश का सबसे ऊँचा फ्लैगपोल है, पर भारतीय तिरंगा झंडा फ़हराया गया | झारखंड राज्य की राजधानी रांची में 294 फुट ऊँचे फ्लैगपोल पर तिरंगा फ़हरा रहा है जो देश में अब तक सबसे ऊँचा फ्लैगपोल माना जाता था |

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये