देश के वैज्ञानिकों को मिली बड़ी कामयाबी, किया नयी ग्रह की खोज!

भारतीय वैज्ञानिकों ने इतिहास रचते हुए शनि जितने बड़े एक ग्रह की खोज की है। अहमदाबाद स्थित फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (पीआरएल) के वैज्ञानिकों ने यह खोज स्वदेशी तकनीक से बने ‘पीआरएल एडवांस रेडियल-वेलोसिटी अबू-स्काई सर्च’ (पारस) की मदद से की है।

इससे पहले नासा के अंतरिक्षयान केपलर 2 ने इस ग्रह से संबंधित कुछ जानकारियां भेजी थीं लेकिन, उनसे इस नए ग्रह की पुष्टि नहीं हो पाई थी।

यह गृह पृथ्वी से करीब 600 प्रकाश वर्ष दूर एक ग्रह की खोज की है जो वजन में पृथ्वी का 27 गुना और रेडियस में 6 गुना बड़ा है। यह खोज माउंट आबू स्थित ऑब्जर्वेटरी में की गई।

इसी के साथ भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है जिन्होंने किसी ग्रह की खोज की है। ग्रह को EPIC 211945201b या K2-236b नाम दिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक यह ग्रह अपने सितारे के काफी नजदीक है इसलिए इसकी सतह का तापमान करीब 600 डिग्री सेल्सियस पाया गया है। इसकी वजह है इसका अपने सूरज से काफी नजदीक होना।

इसरो के मुताबिक यह पृथ्वी से सूरज की दूरी के मुकाबले अपने सूरज से सात गुना नजदीक है। इस वजह से यहां जीवन की उत्पत्ति नहीं हो सकती। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस ग्रह की खोज के बाद ऐसे और ग्रहों के बारे में जानने में मदद मिलेगी जो अपने सूरज के काफी नजदीक हैं।

साभार- न्यूज 24