देश भर में करोड़ों की राशि मिलने का सिलसिला जारी, अब बैंक के लॉकर से 10 करोड़ बरामद

पुणे। नोटबंदी के बाद देश भर में करोड़ों की राशि मिलने का सिलसिला जारी है। आयकर अधिकारी और प्रवर्तन निदेशालय लगातार छापेमारी कर करोड़ों की अवैध राशि बरामद कर रहे हैं। ऐसा ही मामला पुणे में सामने आया है। यहां बीती रात आयकर अधिकारियों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बैंक ऑफ महाराष्ट्र के लॉकर से 10 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। अब पुलिस और आयकर विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में लगी हुई है।

बड़ी बात यह है कि यह पूरी राशि वैध मुद्रा में है। यानी इस 10 करोड़ रुपये में से कोई भी पुराना 500 या 1000 का नोट नहीं है। बरामद हुई पूरी राशि दो हजार के नए नोट और सौ सौ के नोटों में है। नोट गिनने की मशीन ने रात भर नकद गिनती का काम किया। बताया जा रहा है कि जब एक व्यक्ति बार बार लाकर का उपयोग करने जा रहा था, तभी अधिकारियों को उस पर शक हुआ।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

न्यूज़ नेटवर्क समूह प्रदेश 18 के अनुसार आयकर विभाग के अधिकारियों ने जब बैंक की जांच की तो उनके भी होश उड़ गए। यह राशि वसूली गई नई मुद्रा में अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के इस बैंक में कुल 15 लाकर्स हैं जो सभी एक ही कंपनी के हैं। कंपनी का नाम वर्ल्ड वाइड आयल मेनुफैक्चर है और जिस बैंक से राशि बरामद हुई है यह खाता भी इसी कंपनी है जो इसी साल अगस्त में खोला गया था। 8 नवंबर को नोटबंदी के बाद से बैंक खाते में बहुत अधिक लेनदेन हुए जिसके बाद आयकर की नजर इस खाते म पर पड़ी।