नफ़रत की राजनीति से दुनिया में भारत का मान- सम्मान घटा है- अखिलेश यादव

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि दुनिया में इससे देश का सम्मान और भरोसा घटा है।

भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के 63वें परिनिर्वाण दिवस के मौके पर यादव ने कहा कि बाबा साहब ने देश को जो संविधान दिया है उससे नागरिकों को मूलभूत अधिकार मिले हैं।

भाजपा संविधान की परवाह नहीं करती है जो सामाजिक समानता के लिए खतरा है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है। उसने समाज में विघटन पैदा कर दिया है। आर्थिक गैरबराबरी भी भाजपा सरकार में बढ़ी है। भाजपा की नीतियों से धर्मनिरपेक्षता को खतरा है।

साभार- ‘पंजाब केसरी’